कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल आज से शुरू होगी

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर जिले के विभिन्न सरकारी विभाग के कर्मचारी 29 से 31 दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। जिससे कामकाज प्रभावित होगा। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के घोषित आंदोलन के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी अवकाश पर रहने की सूचना संस्था प्रमुखों को दिया है। कर्मचारियों के हड़ताल से जिला अस्पताल, चाइल्ड हॉस्पिटल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होने का अनुमान है। विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संस्था प्रमुखों को आवेदन देकर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले मोदी की गारंटी के तहत शासकीय सेवकों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजन करने, लिपिकों सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने, अर्जित अवकाश नकदीकरण 300 दिवस करने, चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने, कैशलेस सुविधा की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *