बालोद|ग्राम लोण्डी (नयापारा) में गुरु बाबा घसीदास जयंती मनाई गई। सतनाम कलश एवं पालो शोभायात्रा निकाली, जो ग्राम की प्रमुख गलियों से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसके बाद जय सतनाम नवोदित बालिका पंथी पार्टी ग्राम लोण्डी ने सांस्कृतिक एवं पंथी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत तोमनलाल साहू थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया ने की। विशेष अतिथि राकेश यादव, ममता साहू, धर्मेन्द्र कुमार साहू, रवि निषाद थे।


