गैंदसिंह नायक का शहादत दिवस मनाया

बालोद| ग्राम मुढ़िया में शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक का शहादत दिवस अखिल भारतीय हल्बा-हलबी आदिवासी समाज ने मनाया। समाज ने कलश यात्रा निकाली, जो बाजे-गाजे के साथ ग्राम की प्रमुख गलियों से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी की आरती एवं विधिवत ध्वजारोहण के साथ की गई। मुख्य अतिथि सरपंच हरेश कुमार कौशिक रहे। अध्यक्षता नरोत्तम सिंह रावटे ने की। विशेष अतिथि ईश्वर लाल भूआर्य, भूपेश नायक, भंगीराम भूआर्य रहे। रात में नाचा पार्टी मयारू मोर लाटाबोड़ ने प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *