साहू समाज की बैठक में पदाधिकारी सम्मानित

डौंडी| साहू समाज की बैठक रविवार को लिम्हाटोला में हुई। समाज के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज के कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि समाज के स्वजाति बंधु 7 जनवरी को राजिम जयंती में सम्मिलित होने के लिए 500 निर्धारित किया गया है। इच्छुक सदस्य अपना नाम उमेश साहू के पास दर्ज कराएं। समाज की आजीवन सदस्यता के लिए 1100 निर्धारित किया गया है। प्रतिवर्ष सदस्यता शुल्क इस वर्ष 60 रखा गया है। अगामी बैठक 1 जनवरी को शाम 5 बजे तहसील साहू भवन डौंडी में रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *