अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा जरूरी: रत्ना

डौंडी| ग्राम भरीटोला (36) में हल्बा समाज ने शक्ति दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के ग्राम प्रमुख नंद कुमार करपाल ने की। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य रत्ना हिरवानी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जो बाजे-गाजे के साथ गांव की गलियों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां दंतेश्वरी माता, वीर नारायण सिंह एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गई। ग्राम प्रमुख नंद कुमार करपाल ने ध्वजारोहण किया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सरपंच रेवा रावटे ने माताओं से अपने बच्चों को समाज की गतिविधियों से जोड़ने एवं शिक्षा को महत्व देने का आग्रह किया। जनपद पंचायत सदस्य रत्ना हिरवानी ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *