अंबिकापुर | किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस अभिषेक मिश्रा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे और किसानों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। प्रदेश महासचिव ने किसानों के यूएफआर में सुधार कराने में सहयोग किया और सोसायटी से लेकर तहसील स्तर तक किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ चर्चा कर टोकन प्रक्रिया में भी किसानों की मदद की। साथ ही धान खरीदी प्रभारी से बात कर वजन में पारदर्शिता बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। हमालों के भुगतान की राशि समिति से ही किए जाने पर भी चर्चा हुई। मिश्रा ने कहा कि बार-बार किसानों की समस्याएं और परेशानियां सामने लाने के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। यदि किसानों के हितों की अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सीधमा भुनेश्वर सिंह, जयकुमार तिर्की, संघन अगरिया, बरातू राम उपस्थित रहे।


