सिटी रिपोर्टर | बोकारो प्रतिष्ठित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद बोकारो की इकाई मिथिला महिला समिति की ओर से रविवार को सिटी पार्क में पिकनिक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पूनम मिश्रा व सचिव आभा झा के नेतृत्व में आयोजित पिकनिक में सदस्यों ने गीत, खेलकूद आदि गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लेने के बाद स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। अध्यक्ष पूनम ने बताया कि समिति का वार्षिकोत्सव 10 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर शीला मिश्रा, आशा झा, डॉ. मंजू झा, नमिता झा, बीनू चौधरी, जयंती पाठक, मुन्नी झा, नंदा झा, लीला झा आदि थे।


