हो समाज का वार्षिक उपरूम जुमूर कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 को

चाईबासा । 11 जनवरी 2026 को ‘हो’ समाज का वार्षिक उपरूम-जुमूर कार्यक्रम (सामाजिक मिलन समारोह) को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ हेस्सा की अध्यक्षता में रविवार को महासभा कला एवं संस्कृति भवन परिसर हरिगुटू,चाईबासा में बैठक हुई। जिसमें आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा, महिला महासभा तथा हो राइटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल थे। आयोजन समिति एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की। सभी लोगों को पारंपरिक धोती-साड़ी में शामिल होने के लिए कहा गया। निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए भी अनुरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्व-त्योहार की घोषणा, थीम पर प्रस्तुति, मिलन समारोह का संदेश आदि संचालित होंगे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, दियुरि, मानकी- मुंडा,पंचायत प्रतिनिधि,प्रशासनिक, राजनैतिक एवं अन्य जगत के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। समिति के लोगों ने अपील किया है कि कार्यक्रम को बनाने के लिये सभी वर्ग के लोग सामाजिक,आर्थिक तथा सांगठनिक रूप से मदद करें । हर साल की तरह इसके तैयारी में संगठन के सदस्यों को जुट जाने के लिए कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *