स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने मनाया 72वां स्थापना दिवस

भास्कर न्यूज| चाईबासा ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन का 72वाँ स्थापना दिवस रविवार को चाईबासा में पूरी मर्यादा और क्रांतिकारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर संगठन के सदस्यों ने देश के महान क्रांतिकारियों, शहीदों, मनीषियों और वैज्ञानिकों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र संगठन एआईडीएसओ के राज्य कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुम्हार ने वर्तमान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आज के दौर की गंभीर समस्याओं को रेखांकित करते हुए संगठन के स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, राज्य उपाध्यक्ष रिंकी बंश्रीआर ने छात्रों को संगठन के विस्तार के लिए प्रेरित किया और भविष्य के संघर्षों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य साथियों ने भी अपने सांगठनिक अनुभव साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *