खेलकूद . कुड़मी समाज के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

भास्कर न्यूज | सरायकेला कुड़मी समाज के तत्वावधान सरायकेला प्रखंड के नुवागांव पंचायत अंतर्गत कालागुजु गांव स्थित फुटबॉल ग्राउंड में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि छोटा दावना पंचायत के पूर्व मुखिया राजाराम महतो उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को उभरने का मंच मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज के गुरु पद महतो, आनंद महतो, संजय महतो, राजेश महतो, शरद महतो, मदन महतो एवं दुबराज महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भद्रुडीह फुटबॉल क्लब ने टांगरानी फुटबॉल क्लब को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि धानछटनी फुटबॉल क्लब टूर्नामेंट के तीसरे, लाइट क्लब सिंदरी चौथे, खोरकाबाद फुटबॉल क्लब पांचवें और बड़ा नुपुंग फुटबॉल क्लब छठे स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजक कमेटी के उपस्थिति में उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *