वन्यप्राणी के हमले के बाद तैनात की रेस्क्यू टीम

भास्कर संवाददाता | बड़वानी ग्राम किरमोही के पास एक युवक पर खेत से लौटते समय चलती बाइक पर अज्ञात वन्यप्राणी ने हमला किया था। सूचना पर घायल युवक को इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में जांच की गई। टीम ने पिंजरा लगाया। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। रेस्क्यू दल को अभी घटनास्थल के आसपास जंगली जानवर के पगमार्क नहीं मिले हैं। सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने व आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए समझाइश दी गई है। प्रभावित क्षेत्र में मुनादी भी कराई जा रही है। आमजन को बच्चों व बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजने, सूर्यास्त के बाद जंगल और खेत में नहीं जाने, दिन में समूह बनाकर ही खेत में जाने व किसी वन्यप्राणी के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना करने की अपील की गई है। वन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *