बड़वानी | शहर के गायत्री शक्तिपीठ में हरिद्वार से पधारी देवकन्याओं ने बड़वानी तहसील के विभिन्न स्थानों पर स्कूल, कॉलेज व कालोनियों में जन्म शताब्दी वर्ष के आमंत्रण के साथ गुरुदेव पंडित श्रीराम आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। शक्तिपीठ में रविवार को देवकन्याओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनके किए गए कार्य के लिए शक्तिपीठ में उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान ममता तोमर, रेखा पुरोहित, केके गनवानी, गोपाल प्रजापति, डॉ. रमेश पंवार सहित अन्य गायत्री परिजन मौजूद थे।


