स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक पन्नियां एकत्रित की

बड़वानी | ग्राम पंचायत पिपलाज में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की रासेयो ईकाई का सात दिनी शिविर जारी है। रविवार को छठवें दिन स्वयंसेवकों ने गांव के वार्डों में फैली प्लास्टिक पन्नियों को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। नालियों की सफाई की। ग्रामीणों से घर के आसपास सफाई रखने की अपील की। पहाड़ी पर प्राकृतिक सामग्रियों से एनएसएस का नाम व लोगों बनाया। यह आयोजन सेवा, समर्पण व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में निवाली कॉलेज से पधारे डॉ. बीएस चौहान ने एनएसएस की भूमिका बताते हुए, रीति-नीति, उद्देश्य व अनुशासन की जानकारी दी। युवा उद्यमी अजित जैन ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक मार्ग प्रदान करने के लिए मार्गदर्शन दिया। पूर्व स्वयंसेवक भूषण पाटिल, गंगाराम जाधव व बादल गिरसे ने अनुभव साझा किए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीतसिंह मेवाड़े ने किया। आभार डॉ. रंजना चौहान ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *