आज रैली निकालकर मनाएंगे शहादत दिवस

बड़वानी | ग्राम धाबाबावड़ी स्थित भीमा नायक प्रेरणा केंद्र में सोमवार को क्रांतिकारी भीमा नायक का शहादत दिवस मनाया जाएगा। निहाल समाज की ओर से बड़वानी के कारंजा चौराहे से बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए 10 किमी दूर ग्राम धाबाबावड़ी पहुंचेंगी। समाज के संजय वर्मा ने बताया आयोजन की तैयारी के लिए 15 दिसंबर को समाजजनों की बैठक हुई थी। शहादत दिवस मनाने के लिए प्रदेश के 8 जिलों में रहने वाले समाजजन एकत्रित होंगे। रैली के बाद भीमा नायक की प्रतिमा का पूजन कर उनके दिए गए योगदान समाज के युवाओं को बताकर उनसे प्रेरणा लेने की अपील की की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *