भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरी प्रभातफेरी निकाली। प्रधान जसवंत सिंह के आदेशों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाली प्रभातफेरी में कई सदस्य पहुंचे। अरदास उपरांत खंडवाला चौक से प्रभातफेरी रवाना की गई। सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह ने आनंद साहिब और चौपाई साहिब का पाठ किया। वहीं निशान साहिब की सेवा मनिंदर सिंह मोनू द्वारा निभाई। सुबह पांच से 10 बजे तक निकाली प्रभातफेरी जिन रास्तों से गुजरी वहीं संगत ने गुरु का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान सिंह ने कहा कि यह फेरी 29 दिसंबर तक निकाली जाएगी। जबकि 9 जनवरी को गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर श्री अखंड पाठ साहिब रखे जाएंगे और 11 जनवरी को भोग उपरांत धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। प्रभातफेरी में सतनाम सिंह, किरण कुमार, जसबीर सिंह नीटू, राकेश कुमार, दविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, मास्टर गगन, जसराज सिंह, जसविंदर सिंह व सदस्य मौजूद रहे।


