अमृतसर |भारतीय विद्या भवन अमृतसर द्वारा न्यू अमृतसर स्थित सीनियर सिटीजंस होम ‘भवन्स आनंदा’ में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर न्यू अमृतसर की काउंसलर अमरजीत कौर मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अविनाश मोहिंद्रू, डायरेक्टर डॉ. अनीता भल्ला, प्रिं. सोनिया सहदेव और वनिता महेंद्रू ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शबद कीर्तन का गायन किया। वक्ताओं ने गुरु साहिब के जीवन, उनके महान बलिदानों और खालसा पंथ की स्थापना के इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अमरजीत कौर मान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में उतारने पर जोर दिया।


