अमृतसर| हाल गेट के बाहर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में रविवार को समाज सेविका सुदेश कटोच ने माथा टेका। इसी दौरान मंदिर के पुजारियों और चेयरमैन युद्धवीर ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर समाज सेवक कटोच ने कहा कि गुरुनगरी में आकर उनके मन को सुकून मिला है। इस मौके पर प्रधान हरीश कुमार, जतिंदर कुमार, अजय कुमार, सोनू, कृष्णा, दविंदर, संजय समेत कई भक्त मौजूद रहे।


