श्री हरिहर धाम मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस

भास्कर न्यूज | अमृतसर वेरका बाईपास स्थित मंदिर श्री हरिहर धाम में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया। प्रधान सुरेश सहगल की अध्यक्षता में मनाए मूर्ति स्थापना दिवस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। पंडितों ने नवग्रह पूजन करके सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया। इसके बाद मंदिर कमेटी के सदस्य और पंडितों ने भगवान शंकर जी के नामों की 1001 माला जाप की। इसके बाद दूध, दही, देसी घी, शक्कर, गंगाजल के साथ बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। करीब 2 घंटे चले रुद्राभिषेक के बाद महादेव की आरती उतारी गई। जिसमें मंदिर कमेटी के कई सदस्यों शामिल हुए। सुबह से बाद दोपहर तक चले रुद्राभिषेक के बाद हवन यज्ञ करके आहुतियां भी डाली गईं। इस मौके पर भोलेनाथ का भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर रजिंदर गुप्ता, सुमित सहगल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *