अमृतसर | जहाजगढ़ में सुबह के समय स्ट्रीट लाइटें आम रूप से जलती हुई दिखाई देती हैं। जबकि रात के समय में यह लाइट ज्यादातर बंद ही रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस जगह पर पहले एक साल तक सिर्फ डिवाइडर ही लग रहे। इसके बाद यहां पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। इसके बाद अब डिवाइडरों को पेंट का काम किया जा रहा है जो अभी तक भी पूरा नहीं हुआ है। वही इस जगह पर लोगों ने राहत महसूस की थी कि स्ट्रीट लाइट लगने से काफी आसानी होगी। लेकिन रात में नहीं जलता वहीं सुबह के समय आम रूप से जलती हुई दिखाई देती हैं। वही कभी-कभार रात के समय में लाइट जलती भी है तो जिसमें से काफी लाइट खराब हैं इसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए।


