छोटे साहिबजादों की शहादत मानवता के लिए प्रेरणा : नवजीत भारद्वाज

जालंधर| गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में हवन करवाया गया। धाम के प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में छोटे साहिबजादों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। ठंडे बुर्ज में पोह की सर्द रातों में माता गुजरी ने छोटे साहिबजादों को धर्म की रक्षा के लिए शीश न झुकाते हुए शहादत देने का पाठ पढ़ाया था। छोटे साहिबजादों की शहादत मानवता के लिए प्रेरणा है। यहां श्रीकंठ जज, श्वेता भारद्वाज, निर्मल शर्मा, मनमोहन भट्टी, राकेश प्रभाकर, पूनम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *