आरपीडब्ल्यूडी एक्ट के सभी प्रावधानों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने की मांग की

जालंधर| माधव सेवा सोसायटी और समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। सक्षम के प्रदेश सह सचिव मनीष अग्रवाल ने दिव्यांगों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आरपीडब्ल्यूडी एक्ट को इसे जमीनी स्तर पर पालन करवाएं। सोसायटी के अध्यक्ष नेशनल अवॉर्डी विवेक जोशी ने सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समान अवसर देने पर बल दिया। इस अवसर पर अजय ठाकुर, गितेश अग्रवाल, पवनदीप सिंह, कमलप्रीत, भवनिश अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन सोनिया ने किया। यहां मनीष अग्रवाल, सुभाष जोशी, कौशल्या जोशी, सोडी राम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *