जालंधर| सनातन सेवा समिति पंजाब की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन रेडक्रॉस भवन लाजपत नगर में करवाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर की गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, जोगी बाबा संगत नाथ जी विशेष तौर पर शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सनातन की मूल शिक्षा मानवता का कल्याण ही है। दोआबा जोन इंचार्ज पविंदर बहल, जनरल सेक्रेटरी शांत गुप्ता ने बताया कि समिति की शुरुआत दिल्ली से की गई और अब पठानकोट, लुधियाना और अमृतसर के बाद जालंधर में इसकी शुरुआत की गई। यहां जिला प्रभारी यश चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, आलोक नागपाल, उत्तरी हलका इंचार्ज गौरव शर्मा, वेस्ट हलका इंचार्ज अरुण अरोड़ा (मोंटी), सेंट्रल हलका इंचार्ज विशाल शर्मा, कैंट हलका इंचार्ज सलिल महाजन, सेक्रेटरी दोआबा जोन सुभाष शर्मा, संगठन महासचिव जोन-1 वरुण मेहता भी मौजूद रहे। रेडक्रॉस भवन में उपस्थित सनातन धर्म समिति के सदस्य।


