निर्माण कार्य में लापरवाही व गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा: सांसद

भास्कर न्यूज | कवर्धा नगर में निर्माणाधीन गौरवपथ का सांसद संतोष पांडेय ने निरीक्षण किया। यह गौरवपथ राजनांदगांव बाईपास रोड से पिलारी नहर होते हुए नवीन बाजार तक बनाया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 10 करोड़ 78 लाख रुपए है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। सांसद ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने कहा, ताकि आम जनता को शीघ्र सुविधा मिल सके। कहा कि गौरवपथ निर्माण का उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गौरवपथ के पूर्ण होने से कवर्धा नगर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *