विवादित बयान को लेकर भाजयुमो ने भूपेश व सिंहदेव का पुतला जलाया

भास्कर न्यूज | कवर्धा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के धर्मगुरु धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिग्नल चौक में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि सनातन धर्म सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के साथ संपूर्ण मानव जाति और विश्व के कल्याण की कामना करता है। ऐसे महान धर्म के खिलाफ अनुचित बयान देने वाले कभी क्षमा नहीं पाएंगे। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने आरोप लगाया कि रामसेतु के संबंध में भी कांग्रेसियों ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था और राम मंदिर बनने के बाद भी दर्शन नहीं किया। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो पीयूष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा साधु-संतों और सनातन संस्कृति के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कार्यक्रम में मनीराम साहू, पीयूष ठाकुर, सचिन गुप्ता, तुकेश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, मिथलेश बंजारे, नीतिश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, अरविंद वर्मा, रामचरण साहू, मीनू साहू, दुर्गेश दुबे, अमित चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर, महेंद्र घृतलहरे आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *