घाटशिला के किसान राजकपूर महतो की नींबू से कमाई:दो एकड़ बंजर जमीन पर सौ नींबू के पौधे लगाए, 25 वर्षों से है आमदनी का स्रोत‎

मैं पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत के अंतिम छोर पर‎ पहाड़ी के ऊपर बसे बारुनिया गांव का 50 वर्षीय किसान हूं। मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद आर्थिक संकट के‎ कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर सका। परिवार चलाने की जिम्मेदारी भी मेरे कंधे पर थी। ज्यादा जमीन नहीं रहने के‎ कारण ठीक से खेती भी परिवार नहीं कर पाता था। आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ कर आज नींबू की‎ खेती से सालाना लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहा हूं। जिससे न केवल मेरा परिवार खुशहाल हुआ है, बल्कि पूरे‎ गांव के किसानों मुझसे सलाह लेकर खेती करते हैं। बंजर जमीन उगा रही सोना मेहनत तथा लगन ने साबित कर दिया है कि बंजर जमीन भी‎ सोना उगल सकती है। मेरे पास अधिकांश खेत पथरीला और बंजर था। पहाड़ी पर गांव होने के कारण सब्जी और‎ अन्य फसलों के लिए पानी की भारी कमी थी। मैंने पथरीली जमीन पर नींबू की खेती शुरू की। क्योंकि नींबू के‎ पौधों को बहुत कम पानी और विशेष रखरखाव की जरूरत होती है। लगभग दो एकड़ जमीन को समतल बनाकर‎ सौ से अधिक नींबू के पौधे लगाए। आज, 25 वर्षों से वे नींबू की खेती कर रहे हैं और हर साल इन पौधों से दो‎ लाख रुपए तक की आमदनी हो जाती है। नींबू भी पारंपरिक सामान्य प्रजाति का है। बंजर पहाड़ी जमीन पर सामान्य‎ प्रजाति का पौधा से बेहतर उत्पादन होता है।राज कपूर नींबू के अलावा धान की खेती भी करते हैं। धान वर्ष में‎ एकबार बरसात के मौसम में किया जाता है। जिससे अपने घर की अनाज आवश्यकता पूरी होती है।सबसे खास‎ बात यह है कि इसमें अलग से बीज या खाद खरीदने का कोई खर्च नहीं होता है। पिछले पांच वर्षों से पीएम कुसुम‎ योजना का लाभ उठाकर अपने खेत पर सोलर पंप लगाया है। सोलर पंप से नियमित सिंचाई करने से नींबू का फल‎ अधिक प्राप्त होने लगा है, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हुई है।‎ नींबू खरीदने ओडिशा से आते हैं खरीदार‎ मेरी सफलता से प्रेरित होकर बारुनिया गांव के अन्य किसान भी अब नींबू की खेती कर रहे हैं। शत्रुघ्न महतो ने 80‎ पौधे, राम प्रसाद महतो ने 90 पौधे लगाए हैं। हरिपदो महतो के बगीचे में भी 60 नींबू के पौधे हैं। बाले बोयपाई,‎ लोसो दिग्गी और राम महतो गांव के अन्य बड़े नींबू किसान हैं। सीजन में ओडिशा के खरीदार गांव से ही थोक‎ भाव से नींबू खरीद कर ले जाते हैं, जिससे उन्हें बेचने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।‎ जानिए… कौन हैं राजकपूर महतो‎ राजकुमार महतो स्वर्गीय बुधू महतो के बेटे है। उनके पिता भी किसान थे। 25 वर्ष पहले नींबू की खेती करने की‎ प्रेरणा मिली। इसके बाद नींबू की खेती शुरू की। मेरी दो बेटियां और पत्नी निर्मला महतो खेती के काम में पूरा‎ सहयोग देती हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं। दूसरी बेटी केजीवीबी जमशेदपुर में पढ़ रही है। वे अपने बच्चों को‎ पढ़ाई के साथ-साथ खेती के भी गुर सिखाते हैं जिससे की भविष्य में वे उन्नत खेती कर सकें। आसपास के किसान‎ अपनी जमीन जब भी खेती से जुड़ी सलाह लेने आते हैं तो उन्हें वे पूरी जानकारी देते हैं।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *