मौसम खराब रहने की वजह से रविवार को कई विमान देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, दोपहर में कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। कोलकाता से सुबह सात बजे आने वाला इंडिगो का विमान 8.11 बजे रांची पहुंचा। पुणे से सुबह 8.25 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 9.47 बजे, दिल्ली से सुबह 8.35 बजे आने वाल विमान 9.18, दोपहर 12.55 बजे पटना से आने वाला विमान 1.44 बजे, शाम 5.25 बजे हैदराबाद से आने वाला इंडिगो का विमान सवा सात बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। शाम में दिल्ली से आने वाले दो विमान भी आधे घंटे देरी से पहुंचे।


