जगन्नाथपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर पार्किंग स्थल में खड़ी दो सेवादार की बाइक में रविवार की अहले सुबह असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सेवादार जब बाहर निकले तो देखा कि दोनों बाइक धू-धूकर जल रही हैं। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि तब तक दोनों बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। एक बाइक अंकित पाठक, जबकि दूसरी बाइक रंजन घोष की है। अंकित पाठक ने पूरी घटना की जानकारी धुर्वा थाने को देते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


