छऊ नृत्य और मांदर की थाप पर कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पेसा उत्सव

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड में पेसा नियमावली को स्वीकृति मिलने की खुशी में पेसा उत्सव का आयोजन किया गया। रांची विश्वविद्यालय परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक छऊ नृत्य, मांदर की थाप और जनजातीय गीत-संगीत के साथ झूमते-गाते जुलूस निकाला, जो कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में के. राजू, केशव महतो कमलेश एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मांदर की थाप पर झूमते नजर आए। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता की ओर से किया गया था। इस मौके पर मंत्री दीपिका ने कहा कि पेसा नियमावली लागू होने से ग्रामसभाओं को निर्णय लेने की ताकत मिलेगी और गांव की सहमति से विकास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *