प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएगी। कांग्रेस नेताओं का इस योजना का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में हजारों योजनाओं के नाम बदले। एक ही परिवार के नाम को महिमा मंडित किया। लेकिन, आज राम के नाम से उनको पीड़ा हो रही है। कांग्रेस बताए क्या 100 दिनों की जगह रोजगार का दिन 125 किया जाना मजदूरों के हित में नहीं है? क्या योजनाओं के पैसे में भ्रष्टाचार व लूट को रोकना क्या ठीक नहीं है? क्या योजनाओं का जियो टैग करना उचित नहीं है?


