नीट-जेईई कोचिंग से संवरेगा भविष्य, मंत्री से मिला एसीएस

आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात कर हिंदपीढ़ी में शुरू हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन नीट-जेईई कोचिंग संस्थान के लिए धन्यवाद दिया। संघ ने इसे गरीब आदिवासी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि यह संस्थान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, ठेबले उरांव और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित है। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली में भवन लिया जा रहा है और हिंदपीढ़ी मॉडल पर पांच जिलों में और संस्थान खोले जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रेम प्रकाश मिंज, सतीश कुमार भगत, डॉ. सुशील कुमार मिंज, सुरेश टोप्पो, डॉ. सत्यनारायण उरांव, महावीर उरांव और सिद्धू मरांडी शामिल थे। यह जानकारी समाजसेवी शिव किशोर शर्मा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *