आक्रोश: एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने नए साल पर उत्सव नहीं मनाने का लिया निर्णय

एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी कार्यकारिणी समिति की बैठक सोसाइटी कार्यालय में अध्यक्ष मंगल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में एचईसी कर्मचारियों और ठेका मजदूरों की गंभीर आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई गई। सोसाइटी ने बताया कि कर्मचारियों और मजदूरों को पिछले 29 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जबकि नए साल में मात्र कुछ दिन शेष हैं। वेतन भुगतान को लेकर अनिश्चितता के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों में निराशा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी ने इस वर्ष नए साल पर कोई भी उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। बैठक में राज्य सरकार से आग्रह किया गया कि एचईसी के आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। इसके अलावा एचईसी क्षेत्र की बड़ी आबादी को देखते हुए यहां एक सरकारी अस्पताल खोलने की मांग की गई। साथ ही ईपीएफ-95 के तहत पेंशन बढ़ोतरी के लिए चल रहे देशव्यापी आंदोलन का समर्थन किया गया। बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य समेत पारसनाथ प्रसाद, अशोक सिंह, चंद्रशेखर कुमार, नागेन्द्र कुमार, रामेश्वर सिंह, रमजान अली, सुरेशचन्द प्रसाद, उमेश प्रसाद मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *