वार्ड 34 के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा ने नगर निगम के प्रशासक को आग्रह पत्र सौंपकर कहा है कि वार्ड क्षेत्र के हरमू विद्यानगर, जमुनानगर, गंगानगर, कृष्णा नगर, बजरा टंगरा टोली क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से पाइपलाइन बिछाकर घरों में कनेक्शन करने के बावजूद जलापूर्ति आज तक शुरू ही नहीं की गई है। उन्होंने आईटीआई बस स्टैंड के सामने बने वाटर टैंक को शुरू कर पानी देने की पहल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


