विजय शंकर नायक ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने रविवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने विजय शंकर नायक को माला पहना कर एवं पार्टी का पटका ओढ़ा कर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। विजय शंकर नायक लंबे समय से आदिवासी-मूलवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं झारखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *