कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया

बोकारो | झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के मीडिया प्रभारी मो. कैशफ रजा के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस पार्टी का झंडोत्तोलन कर 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी गई। रजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक महान इतिहास रहा है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आजाद भारत, संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है। कांग्रेस के नेतृत्व में देश आजाद हुआ और आधुनिक भारत की नींव रखी गई। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों की आलोचना की और कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, और सांप्रदायिक नफरत बढ़ रही है। मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव निजाम अंसारी, रवि प्रसाद प्रजापति, नीरज बरनवाल, महेश सिंह, हरेंद्र तिवारी, प्रेम राय, डब्बू, रणधीर, गुल, हसन, अजीम अंसारी, मुश्ताक आलम, जगदीश यादव, सैयद आफताब आलम, इम्तियाज खान, हाजी नसीमुद्दीन, मतीउल्लाह अंसारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *