कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया। जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा के आवासीय कार्यालय चास में केक काटने के बाद कांग्रेस का झंडा फहराया गया। महथा ने कहा कि कांग्रेस में भारत की आत्मा बस्ती है, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अमीर हो या गरीब, सभी के मान सम्मान का ख्याल रखती है। महात्मा गांधी के सपनों का भारत, जहां ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार, स्वशासन और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया जाता है। मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, कौशल किशोर, अशोक मिश्रा, डब्बू रॉय, नेहा यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश भारद्वाज, पूनम, आशा देवी, ममता, ओमप्रकाश मंडल, राजीव कुमार, दीपक शर्मा, महेश सिंह, जनार्दन देवघरिया आदि थे। जनता के सुख-दु:ख में खड़ी है कांग्रेस : अनुपमा बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र बसंतपुर, तेलमतिया आदि गांवों में घर-घर कांग्रेस का झंडा फहराया गया। इसका नेतृत्व धनबाद लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह और जिलाध्यक्ष जवाहर महथा कर रहे थे। मौके पर अजीत सिंह चौधरी, चास प्रखंड ग्रामीण अध्यक्ष तुलसी महतो, सौरभ शर्मा आदि थे। अनुपमा सिंह ने कहा हर सुख दुख में कांग्रेस जनता साथ खड़ी है, कांग्रेस पार्टी ही गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाती है। इसके बाद चास नगर कांग्रेस ने कांग्रेसी नेता सुशील झा के आवास में झंडा फहराया गया।


