दो महीने की शादी, दो दिन के अंतराल में सुसाइड:पत्नी बेंगलुरु, पति ने नागपुर आकर जान दी; श्रीलंका से हनीमून छोड़कर लौटे थे

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक होटल में शनिवार को सूरज शिवन्ना (36 साल) नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 60 साल की मां जयंती ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गई। उसकी मौत से दो दिन पहले, 25 दिसंबर को उसकी पत्नी गणवी (26 साल) ने भी बेंगलुरु में आत्महत्या की थी। दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। गणवी के माता-पिता ने सूरज और उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। गणवी के परिवार ने ससुरालवालों के घर के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी के डर से सूरज अपनी मां और भाई के साथ बेंगलुरु से 1000 किलोमीटर लंबी सड़क यात्रा करके नागपुर आया था। शादी से पहले रिलेशनशिप को लेकर विवाद था पुलिस के मुताबिक, सूरज बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके का रहने वाला था। वह एक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के फ्रेंचाइजी का मालिक था। गणवी MBA ग्रेजुएट थी। दोनों की 29 अक्टूबर को बेंगलुरु में धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों कुछ दिन बेंगलुरु में साथ रहे थे। फिर दोनों 10 दिन के हनीमून पर श्रीलंका चले गए। श्रीलंका में सूरज को गणवी के शादी से पहले के एक रिलेशनशिप की जानकारी लगी, जिसको लेकर कपल के बीच विवाद शुरू हुआ। फिर दोनों पांच दिन में ही हनीमून छोड़कर बेंगलुरु लौट आए। गणवी ने मायके जाकर आत्महत्या की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनीमून से लौटने के बाद दोनों के परिवार ने सुलह की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। महिला के परिवार का आरोप है कि गणवी को ससुराल में लगातार ताने और अपमान सहना पड़ रहा था। परिवार के सम्मान के चलते वह तलाक के लिए भी तैयार नहीं थी। गणवी के माता-पिता उसे 25 दिसंबर को अपने साथ घर ले गए। कुछ घंटों बाद गणवी ने वहां फांसी लगा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गणवी के परिवार ने सूरज और उसके परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद सूरज अपनी मां जयंती और भाई संजय के साथ बेंगलुरु से निकल गया। तीनों पहले हैदराबाद गए और फिर 26 दिसंबर को नागपुर पहुंचे। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने एक होटल में दो कमरे बुक किए। बेटे को फांसी पर देखकर मां ने आत्महत्या की कोशिश की रात करीब 12:30 बजे जयंती सूरज के कमरे में आई तो बेटे को फांसी पर लटका हुआ पाया। बेटे को मरा देखकर उसने भी फांसी लगाने की कोशिश की। हालांकि, फंदा टूट गया और उसकी चीख सुनकर होटल के कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। वहां जयंती बेहोश हालत में मिली। वहीं, सूरज को एम्स नागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूरज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर उसके भाई संजय का बयान दर्ज किया गया। संजय ने दहेज के आरोपों से इनकार किया और कहा- गणवी के परिवार ने हमें जान से मारने की धमकी दी थी। मेरा भाई डरा हुआ था और उसने माफी भी मांगी थी। ——————————– बेंगलुरु में अपराध से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में इंजीनियर ने बैंक मैनेजर पत्नी को गोली मारी:मौत, थाने में सरेंडर; अफेयर का शक था, IT कंपनी से नौकरी छोड़कर नजर रखता था बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पति को पत्नी के अफेयर का शक था। इसको लेकर पिछले काफी समय से उनकी लड़ाई चल रही थी। महिला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर थीं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *