सब्जी मंडी और पालिका जाने वाली सड़क पर बॉक्स, हादसे का खतरा

मनेंद्रगढ़| सब्जी मंडी रोड पर लगभग सड़क के बीचों-बीच पिछले कई वर्षों से लोहे का बॉक्स सड़क पर है, जो पहले दूर संचार विभाग के उपक्रम अंतर्गत आता था। यह लोहे का बॉक्स सब्जी मंडी, नगर पालिका व पुरानी बस्ती जाने वाले मुख्य रोड पर होने के कारण यातायात को बाधित कर रहा है। साप्ताहिक बाजार में भीड़ के कारण इस क्षतिग्रस्त लोहे के बॉक्स से वाहन टकरा जाते हैं व आवागमन भी प्रभावित होता है। जींर्ण-शीर्ण व झूलते हुए इस टूटे हुए आदम कद बॉक्स को लोहे के एंगल के सहारे टिका कर रखा गया है, जो कभी भी किसी राहगीर पर गिर सकता है और चोटिल कर सकता है। संबंधित विभाग से वार्डवासियों ने अपील की है कि रोड के बीचो-बीच लगे इस बॉक्स को अनियंत्रित स्थापित किया जाए। – सतीश उपाध्याय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *