जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी को सुना। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य जागरूकता को निरंतर सशक्त करने वाला कार्यक्रम है। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज और पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *