वीआईपी रोड पर रामसर साइट बड़े तालाब पर खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बड़े तालाब की रेलिंग पर लटककर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। यह स्थान राजा भोज की प्रतिमा के पास का बताया जा रहा है। युवक यह स्टंट रील बनाने के उद्देश्य से कर रहा था। स्टंट इतना खतरनाक था कि यदि युवक का हाथ फिसल जाता, तो वो सीधे बड़े तालाब में गिर जाता। किसी ने भी उसे इस खतरनाक हरकत से मना नहीं किया। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो वायरल की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पर कोई नहीं मिला वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां से युवक जा चुका था । युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस के पास उसके संबंध में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इनके मिलने से पता लगाया जा सकेगा कि युवक कहां से आया और स्टंट के बाद किस दिशा में चला गया। गौरतलब है कि बड़ा तालाब एक संरक्षित रामसर साइट है, जहां इस तरह के खतरनाक स्टंट न सिर्फ व्यक्ति की जान के लिए जोखिम भरे हैं, बल्कि पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय हैं। कब-कब वीआईपी रोड पर हुए स्टंट 3 साल तक की कैद हो सकती है
कोई भी व्यक्ति ऐसा काम करता है, जिससे दूसरों या खुद का जीवन खतरे में आए। तो उस पर बीएनएस की धारा 125 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसमें 3 साल तक की कैद और 10 हजार रुपए तक जुर्माना हो सकता है। किसी भी लोक-मार्ग या परिवहन पथ पर जीवन संकट में डालना भी अपराध है। इसमें बीएनएस की धारा 285 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसमें सजा के तौर पर 5 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। -जगदीश गुप्ता, सीनियर एडवोकेट


