गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर और बड़ की ढाणी में फायरिंग करने वाले बदमाश अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान समेत हरियाणा में दबिश दे रही है। इधर झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी ने फायरिंग करने वाले बदमाशों पर 10-10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। एसपी ने आदेश जारी कर फायरिंग के आरोपी हेमंत मान, लक्की गुर्जर, हिमांशु मान, आजाद सिंह, विकास फौजी, सुनील खटाना, रोहित भाखर, अनिल गढला, पुष्पेंद्र गुर्जर सहित अन्य आरोपियों इनाम जारी किया है। बता दें कि बदमाशों ने दो दिन पहले गुढ़ागौड़जी थाना के हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के घर पर करीब 30 राउंड फायर किए थे। दीवारां गोलियां के 25 से ज्यादा निशान मिले थे। वही इस वारदात से पहले हांसलसर गांव में आदित्य मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा के घर में घुसकर करीब 10 से ज्यादा राउंड फायर किए थे। वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लगाकर फायरिंग की जिम्मेदारी ब्लैकिया गैंग के हेमंत मान और शूटर लक्की खेतड़ी ने ली थी।


