गोरखपुर में विधायक खेल स्पर्धा का आगाज:रोमांचक मुकाबले में एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज में रविवार को विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधानसभा गोरखपुर की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद रवि किशन शुक्ल मौजूद रहे। उन्होंने उद्‌घाटन की घोषणा के बाद गुब्बारे छोड़ा, उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी और जूडो का आयोजन किया गया। सभी तरह के खेलों के लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रतियोगिता जीतने के लिए अपना जोर लगाया। इन रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मारी बाजी
कबड्डी सब जूनियर और जूनियर बालिका वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, सब जूनियर बालक वर्ग में नीना थापा इंटर कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर की टीम विजेता रही। वहीं एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ बालक, सब जूनियर वर्ग में प्रवेश यादव प्रथम। जबकि बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम रहीं। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में स्वप्निल, सीनियर बालिका वर्ग में 800 मीटर में रौनक यादव प्रथम रहे। जबकि लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग ने इंद्रजीत और बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन के लिए मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन के साथ डॉ० आर०पी० सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, आले हैदर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, शाश्वत त्रिपुरारी, बृजेश यादव, अजय त्रिवेदी, दिनेश सिंह, समरेन्द्र विक्रम सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आगू, जय यदुवंशी,अमित सिंह और खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *