भोपाल में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। पहले स्थानीय महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोका, फिर पुरुषों के साथ मिलकर जवानों से झूमाझटकी की। पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामाइयों को खदेड़ा। बलवा करने के आरोप में 24 पुरुष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामला निशातपुरा इलाके के ईरानी डेरे में रविवार सुबह का है। आरोपियों के ठिकानों से एक नकली पिस्तौल, 21 दोपहिया वाहन और 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। देखिए, 4 तस्वीरें… घरों की तलाशी लेने लगे तो किया हंगामा
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा- भोपाल की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे के युवकों द्वारा शहर सहित आसपास के जिलों में लगातार वारदातें किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरोपी कभी नकली पुलिस बनकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे, तो कभी मोबाइल और चेन स्नेचिंग जैसे अपराध करते थे। रविवार को भोपाल पुलिस की एक टीम ईरानी डेरे में हिस्ट्रीशीटर राजू को पकड़ने गई थी। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी लेनी चाही तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। वे पुलिसकर्मियों के सामने खड़ी हो गईं। जल्द ही पुरुष भी प्रदर्शन में शामिल होकर हंगामा करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों सहित जवानों से खींचातानी करने लगे। काला ईरानी के घर से मिली नकली पिस्तौल
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को इलाके के बदमाश काला ईरानी के घर से एक नकली पिस्तौल मिली। उसने स्वीकार किया कि इस पिस्तौल का इस्तेमाल लोगों को धमकाने और डराने के लिए करता था। वह नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। ये खबर भी पढ़ें… शराब पीने से रोका तो हेड कॉन्स्टेबल को पीटा, वर्दी फाड़ी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई कर दी। उसकी वर्दी फाड़ दी। गालीगलौज की। धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। इसमें नजर आ रहा है कि तीन युवक जीआरपी की जीप का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… मप्र में हर दिन हो रहा एक पुलिसकर्मी पर हमला
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2025 तक 612 पुलिसकर्मियों पर हमले हुए। इनसे जुड़े कुल 461 प्रकरण दर्ज किए गए। इस अवधि में पुलिसकर्मियों पर हमले के साथ-साथ पांच पुलिसकर्मियों की हत्या भी हुई। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के लिखित उत्तर में विधानसभा को दी। पढ़ें पूरी खबर…


