जावरा में सीएम ने कहा- 2026 किसान कल्याण को स​मर्पित:3.77 लाख सोयाबीन किसानों के खातों में भेजी 810 करोड़ की भावांतर राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम के जावरा से सोयाबीन उत्पादक 3.77 लाख किसानों के बैंक खाते में 810 करोड़ रुपए की भावांतर राशि ट्रांसफर कर दी है। इसमें 12 हजार 386 किसान रतलाम जिले के भी हैं।
सोयाबीन भावांतर भुगतान के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भावांतर, केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि किसानों के प्रति सरकार का श्रद्धाभाव है। यह राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का प्रतीक है। वर्ष 2026 को राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण को समर्पित किया है। नए साल में कृषि उत्सव मनाए जाएंगे। आधुनिक तरीके से खेती, कृषि विस्तार सेवाएं और नई-नई तकनीकों को हम गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के 32 लाख से अधिक किसानों को सरकार सोलर पम्प उपलब्ध कराएगी, जिसकी 90 प्रतिशत लागत खर्च का अनुदान दिया जाएगा। स्टेडियम बनाने की घोषणा सीएम ने रतलाम के जावरा शहर में आधुनिक आऊटडोर-इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की। निराश्रित महिलाओं के लिए जावरा में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हेरिटेज भवन के निर्माण व जर्जर स्कूल मरम्मत के लिए 2-2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। शुजापुर व पिपलौदा में 1-1 नवीन बालिका छात्रावास भवन बनाने की घोषणा की। सीएम ने रतलाम में 145 करोड़ लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *