दमोह में तापमान 6 डिग्री, सुबह से छाया कोहरा:किसान पाले से फसल बचाने के लिए खेतों में कर रहे धुआं

दमोह जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का ठंडा मौसम बना रहेगा। किसान अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों में धुआं कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से चल रही शीतलहर के बाद अब घना कोहरा छाया हुआ है। दिन में धूप निकलने के बावजूद, रात होते ही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *