शराब से भरा ट्रक पलटने पर 14 घंटे बाद FIR:64 लाख की 750 पेटियां जब्त; बड़वाह से शहडोल जा रही थी खेप

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर करणपुर के पास अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरे ट्रक पलटने के मामले में पुलिस ने रविवार रात केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने के करीब 14 घंटे बाद सोहागपुर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने ट्रक से करीब 64 लाख 65 हजार रुपए की मैकडॉवेल्स (MD) कंपनी की 750 पेटियां जब्त की हैं, जिन्हें सुरक्षित थाने में रखवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रक क्रमांक यूपी 92 टी 5398 में शराब की पेटियों को बड़वाह से शहडोल ले जाया जा रहा था। रविवार सुबह करणपुर के पास ट्रक सड़क से उतरकर नाले में चला गया। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले। सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है। अवैध शराब परिवहन का केस एसडीओपी संजू चौहान ने बताया देर शाम तक अब तक कोई भी व्यक्ति एक्सीडेंट या शराब परिवहन संबंधी दस्तावेज लेकर नहीं आया है। अवैध तरह से परिवहन हो रहा था। 64लाख 65हजार रुपए की अंग्रेजी एमडी कंपनी की 750 पेटियां शराब जब्त की है। जिसमें आबकारी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच कर रहे है। कुछ लोगों ने लूटी शराब की बोतल, बाद में सुरक्षित स्थान पर भेजा ट्रक में शराब की पेटियां होने की जानकारी मिलते ही कुछ नशेड़ी शराब की बोतलों को लुट ले गए। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को शराब के ट्रक पलटने की सूचना दी गई, जिससे तत्काल सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिए बल तैनात किया गया। फिर ट्रक से शराब की पेटियों को उतारकर थाने में रखवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *