1996 बैच के आईएएस अधिकारी और खनिज साधन व पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव अगले साल अगस्त में रिटायर होंगे। उन्हें मुख्य सचिव का वेतनमान मिलेगा या नहीं, यह मौजूदा मुख्य सचिव के रिटायर होने और केंद्र में पदस्थ अधिकारियों की वापसी पर निर्भर करेगा। अगर केंद्र से अपर मुख्य सचिव स्तर का कोई अधिकारी लौटता है, तो उमराव को मुख्य सचिव का वेतनमान अटक सकता है। मध्यप्रदेश कैडर के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी अगले साल रिटायर होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना इस साल दिसंबर में रिटायर होंगे। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी सेवा से बाहर होंगे। इनमें डीजीपी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का विस्तार मिला है। अगर उन्हें दोबारा विस्तार नहीं मिलता है, तो वे 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे। 2026 में शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह और चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार भी रिटायर होंगे। रिटायर होने वाले आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले आईपीएस अधिकारी


