सतना में नाबालिग से शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को कोठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक कुशवाहा (19) ने साल 2024 में नाबालिग से दोस्ती की। इसके बाद शादी का वादा कर उसे भरोसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला दिसंबर 2025 तक चलता रहा। शादी से मुकरा तो सामने आया मामला जब पीड़िता ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पॉक्सो एक्ट में केस, आरोपी जेल भेजा शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।


