पंजाब को साइबर अटैक से बचाने की तैयारी:साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित होगा, 42 करोड़ की आएगी लागत; पांच साल का टारगेट

पंजाब में साइबर अटैक से बचने के लिए अब साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 42 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह दावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में प्रेस कांफ्रेंस में किया है। उन्होंने बताया कि इसमें सभी सरकारी विभागों की वेबसाइट व अन्य चीजों क शामिल किया जाएगा। यह सिस्टम दुनिया का सबसे बढ़िया सिस्टम होगा। इसके लिए का शुरू हो गया है। राज्य में 31 जनवरी तक पटवारियों से जुड़ी सेवाएं होगी ऑनलाइन कैबिनेट मंत्री ने बताया राज्य के सेवा केंद्रों में लोगों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार हुआ है।सेवा केंद्रों में पेंडेंसी 0.17 प्रतिशत है, जो कि पूरे देश में में सबसे कम में है। 31 जनवरी तक राज्य में पटवारियों से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। सरकार द्वारा 438 सेवा सेवा केंद्रों के जरिए लोगों को दी जा रही हैं। पंजाब पुलिस हर मामले को सुलझाने में सक्षम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओ को टारगेट करने के मामले में अमन अरोड़ा ने कहा कि यह भाजपा की हार की निशानी है। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी पहले से एधिक मेंडेट से सत्ता में आएगी। जाली वोटें बनवाने और असल वोटें काटने के आरोप भी अमन अरोड़ा ने भाजपा पर लगाए है। अमन अरोड़ा ने पंजाब में ला एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवालों के जवाब में अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस हर मामले को सुलझाने के लिये प्रतिबद्ध है। बिट्टू को अपनी गाड़ी में छोड़ आऊंगा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मामले में अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार को अंधी गूंगी सरकार बताया है। रवनीत बिट्टू के बयान पर अमन अरोड़ा का कटाक्ष करते हुए कहा कि बिट्टू को यदि नहीं पता किसान नेता कहां बैठें हैं तो मैं उनको किसानों के पास अपनी गाड़ी में बैठा कर छोड़ दूंगा। किसानों के जत्थे के पुनः दिल्ली कूच के फैसले पर अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर किसानों की आवाज ना सुनने का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *