जालंधर में पेट्रोल पंप मैनेजर से नकदी लूटी:3 लुटेरों ने की पल्सर चालक परल फायरिंग,घायल की हालत गंभीर

पंजाब के जालंधर में सरेआम एक पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का मामला सामने आया है। 3 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने एक पल्सर बाइक चालक पर भी गोली चलाई। घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका हालत गंभीर है। बदमाश पंप मैनेजर से कितने रुपए लूट कर फरार हुए है इस बारे अभी कुछ पता नहीं। घटना स्थल से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बदमाशों ने दो गोलियां घटना स्थल पर चलाई लोगों का कहना है कि 2 गोलियां घटना स्थल पर चलाई गई। लुटेरों द्वारा इससे पहले पीछे भी फायरिंग की गई। थाना 2 की पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घायल व्यक्ति के एक पेट में और एक टांग में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बाइक सवार लुटेरों ने पहले बाइक सवार को बाइक से गिराया। इस दौरान वह भागकर उसे उठाने के लिए जाने लगा तो लुटेरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी और व्यक्ति से बैग छीनकर फरार हो गए। व्यक्ति कैश लेकर बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा था। लुटेरों की बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट इस दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। लोगों ने बताया कि लुटेरे की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वहीं दिन दहाड़े गोलियां चलने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदियां करवा दी है। पुलिस अधिकारी कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चैक कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *