नवांशहर पुलिस ने 101 फोन किए बरामद:मालिकों को लौटाए, तकनीकी सेल की मदद से ढूंढ़े

नवांशहर में पुलिस ने 101 फोन बरामद किए है। शहीद भगत सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान डॉ. मेहताब सिंह ने ये जानकारी साझा की। पंजाब पुलिस महानिदेशक और लुधियाना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में, जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर खोए हुए फोन को बरामद करने में सफलता हासिल की। जिले के विभिन्न पुलिस थानों और सांझ केंद्रों में फोन खोने की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर यह विशेष अभियान शुरू किया गया। पुलिस की तकनीकी टीम ने इन गुमशुदा फोन का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज एक समारोह में वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने सभी बरामद फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। डॉ. मेहताब सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने खोए हुए फोन की शिकायत सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कराएं। इससे पुलिस को गुमशुदा फोन का जल्द पता लगाने में मदद मिलेगी। यह कदम पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा भाव को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *